रियो डी जनेरियो, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में दो प्रतिद्वंद्वी फुटबाल क्लबों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में एक प्रशंसक की गोली लगने से मौत हो गई।
इसके अलावा, इस झड़प में सात अन्य लोग भी घायल हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो ओलम्पिक स्टेडियम के बाहर रविवार को फ्लामेंगो और बोटाफोगो के बीच मुकाबले से पहले दोनों क्लबों के प्रशंसकों के बीच झड़प हुई।
इस झड़प में 28 वर्षीय डिएगो सिल्वा डोस सांतोस की गोली लगने से मौत हो गई।
अधिकारियों ने रियो पुलिस बल के एक हिस्से की हड़ताल के कारण मैच की शुरुआत से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी।
dharmpath.com dharmpath