लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका अडेल ने 59वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह के दिवंगत गायक जॉर्ज माइकल को ‘भावुक’ श्रद्धांजलि दी। वह समारोह में प्रस्तुति के दौरान भावुक होकर रुक गईं। कुछ देर बाद हालांकि उन्होंने फिर प्रस्तुति शुरू की। इसके लिए उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी।
53 वर्षीय जॉर्ज का निधन 25 दिसंबर, 2016 को हुआ था।
माइकल के गीत ‘फास्टलव’ पर प्रस्तुति के दौरान अडेल भावुक होकर रुक गई थीं और बाद में उन्होंने बैंड से एक बार फिर धुन शुरू करने को कहा।
उन्होंने कहा, “मैं इस गलती के लिए माफी चाहती हूं। मैं इसे रोकने के लिए माफी मांगती हूं। क्या हम दोबारा शुरू कर सकते हैं? मुझे माफ कीजिए। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।”
अडेल इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। हालांकि दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।
अडेल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत अपने सिंगल ट्रैक ‘हैलो’ से की थी।
विश्व के सर्वश्रेष्ठ संगीत को सम्मानित करने वाला यह पुरस्कार समारोह लॉस एंजेलिस स्थित स्टेपल्स सेंटर में आयोजित हुआ था।
dharmpath.com dharmpath