कोच रानिएरी ने दिए लीसेस्टर में बदलाव के संकेत

स्वांसी, 13 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 25वें दौर में रविवार देर रात हुए मैच में स्वांसी से मिली हार के बाद लीसेस्टर क्लब के कोच क्लॉडियो रानिएरी क्लब टीम में बदलाव पर विचार कर रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में 2-0 से मिली हार के बाद लीसेस्टर क्लब रेलेगेशन की स्थिति में पहुंच गया है। वह वर्तमान में लीग सूची में रेलेगेशन में पहुंचने से महज एक स्थान ऊपर, 17वें स्थान पर है।

लीसेस्टर क्लब की इस स्थिति को देखते हुए कोच रानिएरी टीम में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह स्थिति बेहद मुश्किल होती है, जब आप कुछ हासिल करते हैं और इसके बाद आप खिलाड़ियों को एक के बाद एक मौके देते हैं, लेकिन लगता है कि अब बहुत हो गया।”

रानिएरी ने कहा, “मैं टीम में बदलाव कर सकता हूं, क्योंकि अपने खेल को आगे ले जाने का यही संभव प्रयास होगा। मैं हमेशा अपने आप से सवाल करता हूं, लेकिन हमेशा कहता हूं कि कोई बात नहीं। हम कुछ अच्छा कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493