सूर्या ने बगैर पैसे लिए दी ‘गाजी’ को आवाज

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता सूर्या ने युद्ध आधारित फिल्म ‘गाजी’ के आगामी तमिल संस्करण को अपनी आवाज देने के लिए कोई फीस नहीं ली है।

इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान की पीएनएस गाजी पनडुब्बी के रहस्यमय तरीके से डूबने पर आधारित है।

फिल्म के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सूर्या की आवाज फिल्म की शुरुआत के एक मिनट तक सुनाई देगी। उन्होंने जब यह कहानी सुनी तो उन्हें यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने निर्णय लिया कि वह इसके लिए अपनी आवाज बगैर किसी पैसे के देंगे।”

अभिनेता अमिताभ बच्चन और चिंरजीवी ने फिल्म के हिंदी और तेलुगू संस्करणों के इसी हिस्से के लिए अपनी आवाज दी है।

सूर्या की आवाज में ‘गाजी’ के तमिल संस्करण का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया।

ट्विटर पर ट्रेलर को साझा करते हुए अभिनेता राणा डग्गुबाटी ने लिखा, “सूर्या, इसके लिए धन्यवाद कहना काफी कम है। लगातार नए सिनेमा की मदद के लिए धन्यवाद।”

राणा इस फिल्म में लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन वर्मा का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में तापसी पन्नू, के. के. मेनन और अतुल कुलकर्णी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493