ब्राजील फुटबाल टीम में शामिल होना चाहते हैं फिलिप

मनौस (ब्राजील), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। डिफेंडर फिलिप लुइस ने ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल होकर विश्व कप क्वालीफायर में कोलंबिया के खिलाफ मुकाबले में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

कोलंबिया के खिलाफ ब्राजील का विश्व कप क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लुइस को इस मैच के लिए ब्राजील टीम में रियल मेड्रिड के डिफेंडर मार्सेलो के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।

लुइस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरा लक्ष्य कोच को भ्रम में रखना है, ताकि उनके लिए टीम में खिलाड़ी के चयन का फैसला मुश्किल हो जाए।”

लुइस ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मार्सेलो पर दबाव हो, क्योंकि प्रतियोगिता हमेशा आपको एक खिलाड़ी के तौर पर विकसित करती है।”

पिछले साल डुंगा के स्थान पर तिते को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाए जाने के बाद से ही लुइस ब्राजील की मुख्य टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। हालांकि, वह टीम के सदस्य बनकर ही खुश हैं।

लुइस ने कहा, “हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए यथासंभव अधिक से अधिक मैच खेलना चाहता है। लेकिन तिते ने टीम को खुश रखा। यहां तक कि मेरे और थियागो सिल्वा जैसे खिलाड़ियों को भी, जो खेल नहीं रहे हैं।”

दक्षिण अमेरिकी वर्ग में ब्राजील की टीम 36 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं कोलंबिया 11 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493