रियो डी जनेरियो, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील में पिछले साल के फीफा विश्व कप के लिए निर्मित एरिना द बाईजादा स्टेडियम पूरे एक दिन विद्युत विहीन रहा, क्योंकि परिसर के किराएदार फुटबाल क्लब एटलेटिको परानेंस ने बिजली बिल नहीं जमा किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय बिजली वितरक कंपनी, कोपेल ने कहा है कि ब्राजील की श्रृंखला ए के क्लब एटलेटिको परानेंस द्वारा बिजली बिल के भुगतान के बाद स्टेडियम में बिजली की आपूर्ति कर दी गई है।
कुरितीबा के दक्षिणी शहर पराना में स्थित इस स्टेडियम की मौजूदा क्षमता 40,000 है और 2014 फीफा विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए इस स्टेडियम को चुना गया था।
एटलेटिको परानेंस की टीम 13 अंकों के साथ ब्राजील श्रृंखला ए की 20 टीमों की श्रेणी में छठे स्थान पर है।
एटलेटिको और कोपेल ने बिजली भुगतान राशि का खुलासा नहीं किया है और न ही क्लब ने बिजली भुगतान में हुई देरी का कारण बताया है।
dharmpath.com dharmpath