अफगान तालिबान कमांडर गिरफ्तार

काबुल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के एक प्रमुख कमांडर को गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया एजेंसी, राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशालय (एडीएस) ने बुधवार को कहा, “फरयाब प्रांत के छद्म गवर्नर कारी सलाहुद्दीन अयूबी को हेरात प्रांत में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।”

कारी अयूबी हेरात से कंधार प्रांत जा रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक, अयूबी की गिरफ्तारी तालिबान के लिए एक बड़ा झटका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493