नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं की तीन दिवसीय समन्वय बैठक यहां बुधवार को शुरू हो गई।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली और स्वास्थ्यमंत्री जे.पी.नड्डा बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा महासचिव राम माधव भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। माधव पूर्व में आरएसएस के पदाधिकारी रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के अतिथि गृह में चल रही इस तीन दिनी बैठक में आरएसएस के करीब 95 सदस्यों के भाग लेने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार सितंबर को समन्वय बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
बैठक में ‘वन रैंक वन पेंशन’ और गुजरात में पटेल समुदाय को नौकरी एवं शिक्षा में आरक्षण दिए जाने को लेकर जारी आंदोलन पर चर्चा होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath