ब्राजील में शख्स ने 4 बच्चों को जिंदा जलाया

रियो डी जनेरियो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य मिनास गेराइस के एक किंडरगार्टन में गुरुवार को एक शख्स ने चार बच्चों को जिंदा जला दिया और उसके बाद खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जनाउबा शहर में हुए इस हमले में 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।

राज्य के महापौर और पुलिस के मुताबिक, स्कूल में एक सुरक्षाकर्मी ने बच्चों पर शराब डाल दी और फिर उनमें आग लगा दी।

जनाउबा के क्षेत्रीय अस्पताल के मुताबिक, यहां 40 और लोग लाए गए हैं, जिनमें से 25 जली हुई अवस्था में हैं और 15 सदमे में हैं।

अस्पताल में बाकी के मरीजों में 14 बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार से पांच साल है और बाकी स्कूल का स्टाफ है। इनमें से सभी 20 फीसदी से अधिक जल गए हैं।

हमलावर स्कूल में 2008 से रात के समय चौकीदारी करता रहा है और कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहा था।

राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने इस भयावह घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, “मुझे जनाउबा में हुई इस घटना पर खेद हैं, इसमें बच्चों को भी निशाना बनाया गया है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493