पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है।
पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बदली छाने और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 34 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 34.5 डिग्री सेल्सिय और पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath