ब्राजील में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत

ब्रासीलिया, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील में रियो डी जनेरियो के पराटी कस्बे में रविवार को हुई बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग के सूत्र से यह जानकारी प्राप्त हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना पूर्वाह्न् लगभग 11.30 बजे तटीय सड़क पर हुई। पराटी और ट्रिनडेड जिले के बीच लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस ट्राफिको कोलिटूर कंपनी की थी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई, वह सड़क काफी खतरनाक थी। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़कर 20 होने की आशंका जताई।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बचाव का काम जारी है। घायलों को पराटी के साओ प्रेडो डी अलकेंटारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है, जबकि स्थानीय मीडिया इस दुर्घटना के लिए तकनीकी कारणों को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493