लुक को लेकर तनाव में रहती थीं माइली

लॉस एंजेलिस, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका माइली साइरस का कहना है कि वह पहले अपने लुक को लेकर तनाव में रहती थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, माइली (22) ने स्वीकार किया कि वह मौजूदा समय में अपने लुक को लेकर जितनी आत्मविश्वासी हैं, पहले ऐसा नहीं था। वह पहले अपने लुक को लेकर तनाव में रही हैं।

माइली ने पत्रिका ‘एले यूके’ को बताया, “मैं पहले अपनी जिंदगी को लेकर चिंतित और तनाव में रहती थी। मैं यह सोचकर अधिक तनावग्रस्त थी कि मैं कैसी दिखती हूं। लेकिन अब मैं इस तनाव से बाहर आ गई हूं, क्योंकि यदि आपका लहजा मजाकिया है और आप आत्मविश्वास से भरे हैं तो यही चीजें आपको खूबसूरत बनाती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493