रियो डी जेनेरियो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब लायन के लिए खेलने वाले रफाएल डा सिल्वा ने ब्राजील राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद बनाए रखी है।
उन्होंने साल 2012 लंदन ओलंपिक के बाद से ही ब्राजील के लिए नहीं खेला है। ब्राजील की टीम फाइनल में मेक्सिको की टीम से 2-1 से हार गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 25 वर्षीय खिलाड़ी ने मैनचेस्टर युनाईटेड में सात सत्र खेलने के बाद इस महीने में फ्रैंच क्लब के साथ 4 साल का करार किया।
सांबाफूट के अनुसार रफाएल ने कहा, “ब्राजील में शामिल होना किसी और क्लब में शामिल होने से ज्यादा मुश्किल है क्योंकि इसमें जरा सी गलती भी गुंजाइश नहीं है।”
उन्होंने कहा, “मैंन साल 2012 के ओलंपिक खेलों के फाइनल में गलती की थी जिसके कारण मेक्सिको जीत गया और हम एक गोल से हार गए। एक क्लब में जब आप गलती करते हैं तो आप उसे दूसरी बार सुधारते हैं लेकिन ब्राजील में यह संभव नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath