प्रधानमंत्री ने ओणम की बधाई दी

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओणम के अवसर पर देश वासियों को बधाई दी।

मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “ओणम के पावन अवसर की शुभकामनाएं।”

उन्होंने लिखा, “ओणम जिस एकजुटता की भावना के साथ मनाया जाता है, वह आनंदित करने वाली है। ईश्वर करे ओणम समाज में आनंद और समृद्धि की भावना को बढ़ाए।”

ओणम फसल की कटाई का पर्व है। यह 10 दिवसीय त्योहार मुख्यत: केरल में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493