ब्राजील वापस लौट सकत हैं गेब्रिएल

रियो डी जनेरियो, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बेनफिका के स्ट्राइकर गेब्रिएल बारबोसा अगले साल जनवरी में ब्राजील में वापसी कर सकते हैं।

21 वर्षीय खिलाड़ी गेब्रिएल के एजेंट के अनुसार, वह अपने फुटबाल करियर का विस्तार चाहते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्लामेंगो, क्रुजेरियो और सांतोस कथित तौर पर गेब्रिएल के साथ करार करना चाहते हैं।

गेब्रिएल के एजेंट वागनेर रिबेरियो ने ब्राजीलियाई समाचार एजेंसी ‘सुपरस्पोर्ट्स’ को दिए बयान में कहा, “मीडिया की रिपोर्ट केवल आकलन कर रही हैं। कुछ भी संभव है।”

बेनफिका के साथ इस साल अगस्त में एक साल का ऋण करार करने के बाद से लेकर अब तक गेब्रिएल ने चार मैच खेले हैं।

ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए वह चार मैच खेल चुके हैं। पिछले साल उन्होंने रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्राजील टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493