रियो डी जनेरियो, 17 जुलाई (आईएएनएस)। पराग्वे के स्ट्राइकर लुकास बेरियोस की ओर से दागे गए दो गोल के दम पर ग्रेमियो क्लब ने ब्राजील सेरी-ए लीग में रविवार देर रात को खेले गए मैच में पोंटे प्रेटा को 3-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच में ग्रेमियो के लिए पहला गोल करने की कोशिश करने वाले राफेल थेरे ने 35वें मिनट में अपने ही पाले में गोल कर दिया और इस कारण इस गोल का परिणाम प्रेटा को मिला।
इस गोल की बदौलत प्रेटा ने ग्रेमियो पर 1-0 से बढ़त हासिल की। हालांकि, इसके बाद ग्रेमियो ने दूसरी कोई गलती दोहराए बिना दूसरे हाफ में तीन गोल किए।
दूसरे हाफ में लुइस बेरियोस ने 57वें मिनट में गोल किया, जिसकी बदौलत ग्रेमियो ने प्रेटा के साथ स्कोर 1-1 से बराबर किया।
बेरियोस ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71वें मिनट में दूसरा गोल कर ग्रेमियो क्लब को 2-1 से बढ़त दी।
एवर्टन ने 88वें मिनट में तीसरे गोल के साथ ग्रेमियो को प्रेटा पर 3-1 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath