स्नातकों के लिए रोजगार कौशल परीक्षण लांच

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े रोजगार कौशल परीक्षण से नए स्नातकों की रोजगार क्षमता का परीक्षण होगा और इसके अंकों को संभावित नियोक्ताओं के साथ साझा किया जाएगा। इसकी शुरुआत 29 राज्यों व सात केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है।

यह परीक्षण रोजगार योग्यता का मूल्यांकन करने वाली कंपनी ‘व्हीबॉक्स’ करेगी। इसे ‘विश्व कौशल दिवस’ पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), यूएनडीपी, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) पीयर्सन एजुकेशन व एचआर प्रौद्योगिकी आउटसोर्सिग कंपनी पीपुल स्ट्रांग के सहयोग से शुरू किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “व्हीबॉक्स रोजगार योग्यता परीक्षण (वेस्ट) नामक यह कार्यक्रम स्नातक अंतिम वर्ष व परास्नातक या इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारी, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) व सरकारी प्रबंधन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए होगा।”

यह परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में दी जा सकेगी।

इस परीक्षा की अवधि 70 मिनट होगी, जिसमें विद्यार्थियों से संख्यात्मक और समस्या-हल करने के कौशल व अंग्रेजी भाषा, सूचना प्रौद्योगिकी की सामान्य जानकारी और व्यावहारिक लक्षणों की परख की जाएगी। इसका मकसद विद्यार्थियों को उनकी क्षमता की एक झलक बतानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493