रियो डी जेनेरियो, 2 जून (आईएएनएस)। कोरिंथियंस ने ब्राजील सेरी ए में सांतोस को 1-0 से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। जिओवानी अगस्तो ने अंतिम क्षणों में गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को खेले गए मैच में अगस्तो ने 82वें मिनट में गोल कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
बुधवार को हुए अन्य मुकाबलों में चापेकोएंसे ने कोरितिबा को 4-3 से मात दी। वहीं स्पोर्ट रिसीफी ने मेजबान संता क्रूज को 1-0 से हराया।
फ्लूमिनेंसे और एटलेटिको मिनेइरो का मैच 1-1 से ड्रा रहा। क्रूजिएरो ने बोटाफोगो को 1-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath