रियो डी जेनेरियो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। एटलेटिको मिनेरियो ने ब्राजील के सेरी-ए में फिगुरेंसी पर जीत के साथ अपनी बढ़त मजबूत कर ली है।
मिनेरियो के लिए मैच का एकमात्र गोल अर्जेटीना के फारवर्ड लुकास प्राटो ने किया। यह गोल पेनाल्टी पर हुआ।
पाउलो रोबटरे द्वारा मार्कोस रोच्चा को पेनाल्टी एरिया में गिराए जाने के बाद मिनेरियो को यह पेनाल्टी मिला था।
इस जीत के साथ मिनेरियो के 32 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर कायम कोरिंथियंस के 29 अंक हैं। रविवार को कोरिंथियंस का सामना कोरितिबा के साथ होना है।
dharmpath.com dharmpath