मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान पर जोर दिया

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को स्वच्छ रखने के लिए की जा रही कवायद की सराहना की।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मोदी ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले के अधिकारियों की उनके स्वच्छता कार्यक्रम ‘मलयुद्ध’ के लिए सराहना की।

मोदी ने कहा, “उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को नया अर्थ दिया है। रक्षा बंधन के दिन भाई द्वारा बहन को शौचालय उपहार में देना और ऐसा करने वाले को भाई नंबर एक बनाने जैसे कार्यक्रमों ने स्व्च्छता अभियान को एक नई दिशा दी है।”

मोदी ने छत्तीसगढ़ के राजनंद जिले के ग्रामीणों की कोशिशों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, “क्रेशा गांव और राजनंद में लोगों ने शौचालए बनाए हैं। अब कोई भी शौच करने बाहर नहीं जाता।” उन्होंने कहा कि इन बदलावों से वह काफी खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493