रियो डी जेनेरियो, 20 जून (आईएएनएस)। मिडफील्डर डिएगो सोउजा की ओर से मुकाबले के 90वें मिनट में दागे हए गोल ने स्पोर्ट क्लब दो रेसिफे को ब्राजील सेरी-ए लीग में हुए मुकाबले में फ्लूमिनेंसे पर 2-1 से जीत दिलाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गेब्रिएल जेवियर ने इल्हा दो रेटिरो स्टेडियम में रविवार को हुए मुकाबले में मेजबान टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। इसके बाग माग्नो एल्वेस ने 85वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया।
डिएगो के गोल ने मुकाबले को परिणाम को रेसिफे के पाले में डाल दिया।
इस हार के कारण फ्लूमिनेंसे 11वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि रेसिफे को 17वां स्थान हासिल हुआ।
इस बीच, कोरिंथियंस ने बोटाफोगो को 3-1 से हराते हुए लीग सूची में शीर्ष चार पर कब्जा जमा लिया है।
dharmpath.com dharmpath