रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के संगठन को विस्तारित करते हुए बुंलदशहर के हाजी मॉदूद अली को प्रदेश महासचिव और हापुड़ के प्रो. अब्बास अली तथा रामपुर के आसिम खान को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
उन्होंने बताया कि प्रो. अब्बास अली प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य थे तथा आसिम खान रामपुर में जिलाध्यक्ष के पद के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।
चौहान ने बताया कि इनके मनोनयन से पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath