ब्रासीलिया, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्राजील ने यूरोपीय संघ (ईयू) को किए जाने वाले मछली निर्यात पर अस्थाई रोक लगाने का ऐलान किया है।
ब्राजील ने कुछ ब्राजीलियन कंपनियों द्वारा खाद्य सुरक्षा नियमनों में अनियमितता बरतने का पता लगने के बाद यह फैसला किया है।
ब्राजील के कृषि मंत्रालय के मुताबिक, यह रोक तीन जनवरी से प्रभावी होगी। इसके साथ ही ईयू द्वारा सुरक्षा चिंताओं से निपटने के लिए संबंधित कार्ययोजना को लागू किया जाएगा।
इस कार्ययोजना के तहत ब्राजील के सीफूड निर्यातकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले जहाजों की गहन जांच होगी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने छह से 10 कंपनियों के सामान में गड़बड़ी का पता लगाया है।
dharmpath.com dharmpath