शाहरुख ने सलमान के लिए गाना गाया

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान का आज 51वां जन्मदिन है लेकिन सलमान के जन्मदिन से एक दिन पहले शाहरुख खान ने सलमान के लिए जन्मदिन गीत गाकर इसे और खास बना दिया।

इस मौके पर शाहरुख ने का कि उन्हें सलमान की नई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बहुत पसंद आई।

शाहरुख से जब संवाददाताओं ने मंगलवार को साक्षात्कार के दौरान सलमान को जन्मदिन कि शुभकामनाएं देने के बारे में पूछा तो इस पर शाहरुख ने सलमान के लिए गाना गाया, “तुम जियो हजारों साल। मैं उन्हें बहुत बधाई देता हूं। मैं उनसे कल नहीं मिल पाउंगा क्योंकि मेरे बच्चे यहां हैं और मैं उनके साथ समय बिताना चाहता हूं, लेकिन उनके वापस आने पर जश्न मनाएंगे।”

इस वर्ष की पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, “खैर, मैंने कुछ फिल्में देखीं और देखकर बहुत मजा आया। मैंने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘न्यूटन’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बरेली की बर्फी’ देखी और मुझे ये सभी पसंद आईं।

अभिनेता यहां फिल्मफेयर के संपादक जितेश पिल्लई के साथ 63वें फिल्मफेयर पुरस्कार की घोषणा के दौरान उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि 63वां फिल्मफेयर अवॉर्ड 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493