ब्राह्मण समाज को सम्मान के लिए बसपा से जुड़ना होगा : मिश्र

मिश्र ने कहा कि प्रदेश के 14 प्रतिशत ब्राह्मण अकेले सरकार नहीं बना सकते, लिहाजा उन्हें 24 प्रतिशत दलितों के साथ सत्ता में भागीदारी हासिल करनी होगी।

राज्यसभा सांसद मिश्र रविवार को यहां ग्रामोदय इंटर कॉलेज, बड़ियापार, महदेवा बाजार, विधानसभा खजनी, में भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “प्रदेश के ब्राह्मण और दलित दोनों साथ हैं। उप्र में इस बार भी बहुजन समाज पार्टी की ही सरकार बनेगी।”

सतीश ने कहा कि 2002 के चुनाव में बसपा को आरक्षित सीटों पर महज 16 सीटें मिली थीं। लेकिन 2007 में ब्राह्मणों के सहयोग से ये सीटें बढ़ कर 62 तक पहुंच गईं। मिश्र ने कहा, “ब्राह्मणों को सम्मान केवल बसपा में ही मिलता है। 2007 में भी पार्टी अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मणों को दूसरे दलों से ज्यादा मंत्रीपद दिए।”

उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 की तुलना में पार्टी को वर्ष 2012 के चुनाव में भी अधिक वोट मिले थे, लेकिन अन्य पार्टियों के वोट काफी कम हो गए। इसी वजह से हमारी सरकार नहीं बन पाई। इस बार फिर पूरे दमखम से बसपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा, “जब उप्र में बसपा की सरकार थी तो महाधिवक्ता से लेकर डीजीपी तक ब्राह्मण थे। ब्राह्मण समाज को सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी मिली थी। सपा ने ब्राह्मणों का केवल नुकसान किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493