ब्रिक्स नेताओं के साथ सार्थक चर्चा हुई : मोदी

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स देशों से संबंधित मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ब्रिक्स नेताओं के साथ सार्थक बातचीत हुई। अगले महीने गोवा में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री टर्नबुल से मिलकर खुश हूं। हमने भारत-आस्ट्रेलिया संबंधों के विभिन्न पहलुओं और उसे मजबूत बनाने के तरीके पर चर्चा की।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात अच्छी रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493