ब्रिटनी को छह माह डेटिंग न करने की सलाह

लॉस एंजेलिस, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता जैमी स्पीयर्स ने अपनी लाडली बेटी से किसी को डेट न करने की गुजारिश की है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ब्रिटनी का दो माह पहले ही अपने प्रेमी चार्ली एबेरसोल से अलगाव हुआ है। पिता जैमी का मानना है कि ऐसे में ब्रिटनी को कम से कम छह महीने तक मर्दो की परछाई से भी दूर रहना चाहिए और अपने पर ध्यान देना चाहिए।

एक सूत्र ने ‘अमेरिकाज ओके!’ पत्रिका को बताया, “जैमी चाहते हैं कि वह (ब्रिटनी) चार्ली से अलग होने के बाद खोए अपने आत्मविश्वास को दोबारा पा लें, लेकिन ब्रिटनी अपनी जिंदगी में जल्द से जल्द एक नया मर्द चाहती हैं, जो उनकी चार्ली को भुलाने में मदद करे।”

लेकिन पिता को चिंता है कि कहीं ब्रिटनी का दिल दोबारा न टूट जाए।

सूत्र ने कहा, “उन्होंने (ब्रिटनी) रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले उसमें पूरी जान झोंक दी और उनके प्रेमी ऐन मौके पर उनका साथ छोड़कर चलते बने हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493