मलेशिया के अंग्रेजी समाचार पत्र ‘न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स’ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो शव लगभग सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार 2 बजे) तट पर लाए गए और बाकी शव अगले कुछ घंटों में लाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ये शव गुरुवार को नौका डूबने के स्थान से लगभग आठ मील दूर मिले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नौका में 10 से 15 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी, लेकिन इसमें लगभग 70 से 80 लोग सवार थे।
मलेशिया के पश्चिमी तट से दूर मलक्का जलडमरूमध्य में गुरुवार तड़के नौका पलट गई थी और ऐसा माना जा रहा है कि इसमें सवार अधिकांश व्यक्ति इंडोनेशियाई प्रवासी थे।
dharmpath.com dharmpath