ब्रिटनी ने कहा, मैं ठीक हूं

लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। एक लाइव शो के दौरान ब्रिटनी का टखना चोटिल हो गया था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ब्रिटनी (33) लॉस वेगास स्थित प्लैनेट हॉलीवुड रिसॉर्ट एंड कैसिनो में अपने शो ‘ब्रिटनी पीस ऑफ मी’ के दौरान चोटिल हो गई थीं। उनके अनगिनत प्रशंसक उनके गिरने की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

ब्रिटनी ने उनके स्वास्थ्य के प्रति फिक्रमंद प्रशंसकों की तारीफ की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आप सभी का प्यारी-प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आज रात मंच पर गिरने की वजह से मेरे टखने में छोटी-सी चोट लग गई, लेकिन मैं ठीक हूं।”

ब्रिटनी पूर्व में भी मंच पर गिर चुकी हैं। मार्च में वह परफॉर्म करने के दौरान गिर पड़ी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493