टेटे : चीन-कोरिया की जोड़ विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

सुझोउ (चीन), 1 मई (आईएएनएस)। चीन के जू जिन और दक्षिण कोरिया के यांग हेई युन की जोड़ी यहां जारी विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जिन और यांग ने सेमीफाइनल में वोंग चुन तिंग और दू होपी केम की जोड़ी को 11-6, 11-5, 9-11, 11-5, 11-9 से हराया।

फाइनल में जिन और यांग का सामना जापान के माहारू योशिमारा और कासुमी इशिकावा से होगा। इन दोनों ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन उत्तर कोरिया के किम ह्योक बोंग और किम जोंग को 11-8, 5-11, 11-6, 10-12, 11-7, 11-4 से पराजित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493