ब्रिटिश एयरलाइंस में अब दूसरी बार भोजन की जगह चॉकलेट

यह कदम उन यात्रियों के लिए झटका है, जो एक छोटी-सी चॉकलेट के बजाए भोजन की उम्मीद करते हैं। कई लोगों ने महंगी टिकट के भुगतान के बदले इस तरह के व्यवहार पर निराशा जताई है।

ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द सन’ ने एक यात्री के हवाले से कहा, “यह मजाक है, मैंने वर्ल्ड ट्रैवलर प्लस सीट के लिए 500 पाउंड्स (646 डॉलर) का भुगतान किया था, और यात्रा के दौरान जो नाश्ता मिला था, वह ठीक-ठाक था। लेकिन इसके छह घंटे बाद एक छोटी-सी चॉकलेट मिलना अपमानजक है।”

इस यात्री ने ब्रिटिश एयरलाइंस से हाल ही में लंदन से न्यूयार्क की यात्रा की थी।

वहीं, विमान परिचारिकाओं को भी यह परिवर्तन शर्मनाक लग रहा है।

विमान कंपनी के प्रवक्ता ने भी इस नई नीति की पुष्टि कर कहा है कि भोजन का दूसरा डिब्बा सात घंटों के अंदर प्रदान नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493