चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान चक्कर आ गया।
चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें गर्मी और उमस की वजह से चक्कर आ गया था। एक चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, “उनकी हालत स्थिर है। अगर जरूरत पड़ी, तो उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा।”
सोलंकी राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद अपना भाषण दे रहे थे कि तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
अधिकारी का कहना है, “वह कुछ सेकंड तक निस्तब्ध खड़े रहे। उनके सहायकों ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी दी और पीने के लिए एक गिलास पानी दिया।”
केसरिया पगड़ी और हाफ जैकेट पहने सोलंकी ने बाद में कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को सम्मानित किया।
अधिकारियों का कहना है कि सोलंकी ने जुलाई में हृदय की जांच कराई थी।
dharmpath.com dharmpath