ब्रिटिश गायिका जोर्जा को डेट कर रहे हैं रैपर ड्रेक?

लंदन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के गीतकार व रैपर ड्रेक के बारे में कहा जा रहा है कि वह ब्रिटेन की गायिका जोर्जा स्मिथ को डेट कर रहे हैं।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रैपर 21 वर्षीय जोर्जा के साथ उनके नए गीत ‘मोर लाइफ’ के लिए जुड़े थे। हाल ही में ड्रेक, जोर्जा के साथ नजर आए।

ब्रॉडवे स्टोर पर जब जोर्जा स्मिथ मिठाई खरीद रही थीं, उस दौरान 30 वर्षीय रैपर ने वहां के स्टाफ के साथ फोटो खिंचाई, जिसे दुकान की प्रबंधक निक्की पीच ने इंटरनेट पर साझा किया।

इन दोनों कलाकारों ने बर्मिघम के बार्कलेकार्ड एरिना में ड्रेक के सफल कार्यक्रम के बाद फरवरी में इंग्लैंड के वाल्साल में एक साथ समय बिताया था। जोर्जा वाल्साल की रहने वाली हैं।

एक सूत्र ने अखबार ‘द सन’ को बताया, “इसमें कोई आश्चर्य नहीं है अगर वह जोर्जा के प्यार में पड़ गए हैं। वह बहुत ही खूबसूरत और अच्छी गायिका हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493