नैचुरल डियोडरेंट के इस्तेमाल से बचती हैं शूमर

लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमी शूमर प्राकृतिक डियोडरेंट उत्पादों का इस्तेमाल करने से इसलिए बचती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके इस्तेमाल से अच्छी खूशबू नहीं आएगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीय अभिनेत्री प्राकृतिक डियोडरेंट उत्पादों का इसेतमाल करने से इसलिए डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसकी महक पैरों के बदबू की तरह होगी।

शूमर ने इनस्टाइल पत्रिका को बताया कि वह सुबह 8.30 बजे के आसपास जगती हैं और इसके बाद ब्रश करती है और फिर चेहरे पर पानी के छीटें मारती हैं। फिर वह कील्स आई अंडर क्रीम लगाती हैं और ला मेर क्रीम लगाती है, जो उनके लिए सनबलॉक क्रीम की तरह है और फिर वह डियोडरेंट लगाती हैं।

शूमर कहती हैं, “मैं सीक्रेट डियोडरेंट लगाती हूं। मैंने नैचुरल डियोडरेंट लगाया, लेकिन इसकी महक जल्द ही खत्म हो जाती है और फिर पैरों की तरह की बदबू आती है।”

फिल्म ‘ट्रेनरेक’ की अभिनेत्री अपने चेहरे का रंग साफ रखने और चमक बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से फेशियल कराती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493