महिला टेनिस : केरबर को हराकर पैबल्यूचेंकोवा ने जीता मोंटेरी ओपन

मेक्सिको सिटी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की अनास्तासिया पैबल्यूचेंकोवा ने रविवार को जर्मनी की नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी एंगलिक केरबर को हराते हुए मोंटेरी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया।

25 साल की पैबल्यूचेंकोवा ने खिताबी मुकाबले में केरबर को 6-4, 2-6, 6-1 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में पैबल्यूचेंकोवा की चौथी खिताबी जीत है।

इससे पहले रूसी स्टार ने 2010, 2011 और 2013 में यह खिताब जीता था।

पैबल्यूचेंकोवा के खिलाफ केरबर असहज दिखीं। साल 2016 में केरबर ने आस्ट्रेलियन ओपन और अमेरिकी ओपन खिताब जीते थे। इसके अलावा वह विंबलजडन में उपविजेता रही थीं।

इस साल वह पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। उन्हें इससे पहले कई मौकों पर शीर्ष-10 की बाहर की खिलाड़ियों के हाथों हार मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493