ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने चरमपंथ विरोधी आर्थिक मदद का ऐलान किया

लंदन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनकी सरकार समुदायों को चरमपंथ विरोधी परियोजनाओं के लिए धन मुहैया कराएगी। इससे वैचारिक रूप से कमजोर लोगों को चरमपंथ की तरफ आकृष्ट करने के लिए होने वाली आनलाइन कोशिशों से भी निपटा जाएगा।

लंदन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनकी सरकार समुदायों को चरमपंथ विरोधी परियोजनाओं के लिए धन मुहैया कराएगी। इससे वैचारिक रूप से कमजोर लोगों को चरमपंथ की तरफ आकृष्ट करने के लिए होने वाली आनलाइन कोशिशों से भी निपटा जाएगा।

द गार्डियन की रपट के मुताबिक सरकार इस परियोजना में 50 लाख पाउंड (करीब 70 लाख डालर) का निवेश करेगी। भविष्य में और भी निवेश किया जाएगा। इस धन से जमीनी संगठनों का एक ऐसा राष्ट्रीय नेटवर्क विकसित किया जाएगा जो सभी तरह की उग्रवादी विचारधारा को चुनौती देगा।

कैमरन ने कहा, “हमें बहुत नियोजित रूप से चरमपंथ और इसे खाद-पानी देने वाली विचारधाराओं से टकराना होगा और इन्हें चुनौती देनी होगी, इनके झूठ और इनसे होने वाली तबाही का पर्दाफाश करना होगा।”

उन्होंने कहा, “हमें इसे बिलकुल शुरू में रोकना होगा। नफरत का बीज लोगों के दिमाग में बोया जाए, इससे पहले ही हमें रोकना होगा, उस आक्सीजन को काट देना होगा जिसके बल पर यह नफरत परवान चढ़ती है।”

कैमरन ने कहा कि उग्रवाद से टकराने वाले समूहों को खुद का विस्तार और काम को बढ़ाने के लिए सीधे आर्थिक मदद की जाएगी। इस परियोजना में सोशल मीडिया प्रशिक्षण और छोटे दानी समूहों को अपनी वेबसाइट बनाने के लिए धन देना भी शामिल होगा।

अधिकारियों का कहना है कि बीते 18 महीनों में उग्रवादियों द्वारा युवा दिमागों पर असर डालने के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ा है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस की काउंटर टेरररिज्म इंटरनेट रिफरल यूनिट ने इस साल इंटरनेट से 38000 उग्रवादी विचार को फैलाने वाली सामग्री हटाई है। 2010 से अब तक यह यूनिट 110,000 ऐसी सामग्री हटा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493