ब्रिटिश लड़की की हत्या के मामले में दोनों आरोपी बरी (लीड-2)

पणजी, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा की एक निचली अदालत ने 15 वर्षीय ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले के दो आरोपियों को बरी कर दिया है। दोनों आरोपी समुद्र तट स्थित पर्यटक अतिथि गृह के कर्मचारी हैं। यह घटना गोवा के तट पर साल 2008 में हुई थी।

गोवा की बाल न्यायालय की अध्यक्ष वंदना तेंदुलकर ने मामले की सुनवाई के बाद सैमसन डिसूजा और प्लेसिडो कार्वाल्हो को एक पंक्ति के आदेश में बरी कर दिया। मामले की सुनवाई 8 साल तक चली।

बाद में अदालती आदेश को सार्वजनिक किया जाएगा।

स्कार्लेट की मां फियोना मेकेओन ने फैसले के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैं स्तब्ध हूं।”

इन दोनों के खिलाफ गोवा के अंजुना समुद्र तट पर कीलिंग के यौन शोषण और उसे मरने के लिए छोड़ देने के आरोप थे। इन पर आरोप था कि इन्होंने किशोरी के शरीर में ऐसी नशीली दवाएं डाल दी थीं जो उसकी मौत की वजह बनीं।

कीलिंग की हत्या ने राज्य के समुद्र तट पर सुरक्षा के मुद्दे को चर्चा में ला दिया था। इन तटों पर करीब 40 लाख पर्यटक हर साल आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493