ब्रिटिश शाही दंपति के समक्ष प्रस्तुति को उत्साहित शंकर

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक शंकर महादेवन ने कहा है कि वह अपने बेटे सिद्धार्थ के साथ ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के सामने प्रस्तुति देने को उत्साहित हैं। शाही दंपति की भारत की यह पहली यात्रा है। जो रविवार से शुरू हो रही है।

शंकर ने शनिवार रात ट्वीट किया, “सिद्धार्थ के साथ शाही जोड़े के लिए प्रस्तुति देने को तैयार हूं। भव्य रात्रि भोज में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट।”

शाही दंपति की यह भारत यात्रा चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, ऋषि कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं।

यह आयोजन तीन धर्मादा संस्थाओं -मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्डलाइन- द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से आने वाली धनराशि भारत भर के कमजोर बच्चों के कल्याण में लगाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493