नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के एक मंदिर में रविवार को हुए अग्निकांड में 96 लोगों की मौत पर उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने दुख जताया।
उपराष्ट्रपति की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
यह दुर्घटना रविवार तड़के आतिशबाजी के दौरान मंदिर में भीषण आग लगने से हुई। यह मंदिर केरल के कोल्लम जिले में स्थित परावूर शहर में है।
dharmpath.com dharmpath