लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के उपनेता टॉम वाटसन ने सोमवार को पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन से कहा कि वह संसदीय पार्टी के अंदर अपना अधिकार खो चुके हैं। यदि नेतृत्व का चुनाव हो तो सदस्य इसका ध्यान रखकर कर ही मतदान करेंगे।
कोर्बिन गुरुवार को हुए जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने के लिए अभियान चलाने वाले प्रमुख नेताओं में एक रहे हैं। देश का जनमत यूरोपीय संघ से बाहर होने के पक्ष में है।
गार्जियन की खबर के अनुसार, सोमवार सुबह महत्वपूर्ण बातचीत में उपनेता ने कहा कि छद्म मंत्रिमंडल और मंत्रियों के इस्तीफे पार्टी के लिए कितना अस्थिर करने वाले साबित हुए हैं। लेकिन उन्होंने कोर्बिन के इस्तीफे की मांग नहीं की।
नेता के करीब लेबर पार्टी के सूत्रों ने स्वीकार किया कि नेतृत्व के चुनाव की मांग बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। वाटसन का कहना है कि कोर्बिन से कहा है कि वह पार्टी की एकजुटता बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
लेबर पार्टी के 14 वरिष्ठ सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को यह बैठक हुई, क्योंकि सैडो विदेश सचिव हिलेरी बेन को रविवार को तब हटा दिया गया, जब उन्होंन कोर्बिन से कहा कि उनका विश्वास उन पर से उठ चुका है।
सोमवार सुबह इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेताओं में शैडो विदेश मंत्री डायना जॉन्सन, शैडो सिविल सोसाइटी मंत्री अन्ना टर्ले और शैडो रक्षा मंत्री टोबी पर्किं स हैं।
लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने अपने शैडो मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की घोषणा की है, लेकिन वह अब भी लेबर पार्टी के सांसदों के संभावित अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं।
कोर्बिन ने कहा है कि जो लेबर पार्टी के नेतृत्व में परिवर्तन चाहते हैं, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में खड़ा होना होगा, जिसमें मैं भी एक उम्मीदवार रहूंगा।
उन्होंने कहा कि वह लेबर पार्टी के उन सदस्यों का भरोसा नहीं तोड़ेंगे, जिन्होंने उन्हें वोट दिया है।
लेबर पार्टी को अब अतिरिक्त इस्तीफों की श्रृंखला का रुख बदलना होगा।
dharmpath.com dharmpath