जानकारी मिली है कि सोमवाह सुबह बस्ती के बारहकोनी गांव में देवीलाल, सनोज, रामप्रीत, बसंत और राजकुमार चोरइया टोला निवासी रामप्रसाद कहार के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ खेत में आसमानी बिजली गिरी और पांचों बिजली की चपेट में आ गए।
घायलों को भानपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां देवीलाल, सनोज और रामप्रीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बसंत व राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath