ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्षधर अधिक : सर्वेक्षण

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। एक जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक यूरोपीय संघ (ईयू) में ब्रिटेन के बने रहने के पक्षधरों की संख्या अधिक है।

‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ के ‘मार्केटवॉच’ द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक 52 प्रतिशत मतदाता ईयू में बने रहना चाहते हैं, जबकि 48 प्रतिशत इससे बाहर निकलना चाहते हैं।

इस सर्वे के बाद पाउंड में मजबूती देखी गई।

‘मिरर’ के मुताबिक, लंदन स्थित बाजार अनुसंधान सलाहकार कंपनी कॉमरेस द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, 48 प्रतिशत लोग ईयू में बने रहना चाहते हैं जबकि 42 प्रतिशत इसकी सदस्यता से बाहर निकलना चाहते हैं।

17 से 22 जून के बीच हुए इस सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि 11 प्रतिशत लोग अभी भी दुविधा में हैं। उन्हें अभी नहीं पता है कि उन्हें क्या फैसला करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493