हाजीपुर, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थान क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 300 किलोग्राम गांजा (एक प्रकार का अवैध मादक पदार्थ) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वैशाली जिला के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने यहां बताया कि गांजा की यह खेप नेपाल से तस्करी का एक वैन के जरिए लाया जा रहा था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेरसिया गांव के पास से वैन को रोक लिया। वैन की तलाशी अभियान के दौरान 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में रतन मेहता नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो अरवल जिले के आनंदनगर थाना अंतर्गत करपी गांव का रहने वाला है।
सभी गांजा 23 पैकेट में आधुनिक तरीके से पैक किए गए थे। बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर वैशाली जिले के तेरसिया गांव में एक अन्य गांजा तस्कर प्रदीप राय के घर की तलाशी ली गई, मगर वह फरार हो गया।
dharmpath.com dharmpath