ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्ष में हैं बेकहम

लंदन, 21 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व फुटबाल कप्तान डेविड बेकहम ने मंगलवार को ब्रिटेन के यूरोपीयन संघ में बने रहने का समर्थन किया।

पूर्व कप्तान ने एक बयान में कहा, “मैं अपने देश लेकर बेहद भावुक हूं। गुरुवार को होने वाले जनमत संग्रह का कुछ भी परिणाम हो, हमारा देश महान रहेगा। हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है और हर किसी को इसका सम्मान करना चाहिए, जनमत संग्रह का परिणाम चाहे जो हो।”

बेकहम ने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मैं मेड्रि़ड, मिलान और पेरिस में खेला और रहा। यूरोप के इन महान शहरों में मेरे प्रशंसकों ने मुझे और मेरे परिवार का हमेशा स्वागत किया और हमें उनकी शानदार और प्रेरणादायी संस्कृति के बारे में जानने का मौका दिया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के बेकहम के बयान से 24 घंटे पहले इंग्लिश प्रीमियर लीग के 20 क्लबों ने ब्रिटेन के यूरोपीयन संघ में बने रहने का समर्थन किया है।

बेकहम ने कहा, “हम ऐसे जीवंत और जुड़े हुए संसार में रहते हैं जहां हम सब एक साथ मजबूत हैं। हमारे बच्चों के बच्चे विश्व की समस्याओं का सामना अकेले नहीं, एक साथ करेंगे।”

मंगलवार को हुए मत सर्वेक्षणों में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में ‘बने रहने’ और ‘छोड़ने’ में कड़ा मुकाबाल देखने को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493