केंद्रीय ऊर्जा और कोयला राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार सुबह यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में बताया कि इस रेलमार्ग का निर्माण छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्रीय ऊर्जा तथा कोयला मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने गोयल के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए कोल ब्लॉक से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में अधिकारियों को पांच मिलियन टन कोयले के अतिरिक्त लिंकेज की नीलामी प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर राज्य की रेलकॉरीडोर परियोजनाओं तथा प्रमुख कोल ब्लॉकों से संबंधित प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष शिवराज सिंह, राज्य सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एन. बैजेंद्र कुमार और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath