ब्रिटेन के विदेश मंत्री 2 दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर

इस्लामाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार को पाकिस्तान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे।

उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात होगी।

जॉनसन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया सहित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए वार्ता करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के विदेश मंत्री इस दौरान राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।

जॉनसन और अजीज संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493