सफदरजंग रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सुरक्षा की मांग

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उनकी मांग है कि अस्पताल में काम के दौरान उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

हड़ताल पर गए डॉक्टरों के मुताबिक, यह तब तक जारी रहेगी जब तक कि केंद्र सरकार अस्पतालों में उचित सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लिखित आश्वासन नहीं देती।

गौरतलब है कि सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक महिला डॉक्टर के साथ मरीज द्वारा बदसलूकी की गई थी, जिसके बाद बुधवार शाम डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

ऐसे ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक सीनियर डॉक्टर पर मरीज के रिश्तेदार द्वारा हमला किया गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिलनी अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493