लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टैफोर्ड शहर के एक घर में मंगलवार को लगी आग में चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार पत्र गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक स्टैफोर्डशायर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सुबह 2.40 बजे हाईफील्ड्स इलाके में स्थित एक घर में आग लगने की जानकारी मिली।
प्रवक्ता ने कहा, “हमें बताते हुए दुख हो रहा है कि घर में चार बच्चों के शव मिले हैं। खोजबीन जारी है।”
प्रवक्ता ने आगे कहा, “दो व्यस्कों और एक अन्य बच्चे का इलाज चल रहा है। इनकी जान को खतरा नहीं है।”
प्रवक्ता ने कहा कि स्टैफोर्डशायर फायर एवं रेस्क्यू अधिकारी घर में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath