ग्वालियर : किसान कर्ज माफी योजना में लापरवाही को लेकर 6 अधिकारियों को नोटिस

ग्वालियर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ‘जय किसान फसल ऋण माफी’ योजना के प्रति ढिलाई बरतने पर ग्वालियर के जिलाधिकारी भरत यादव ने छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास के उपसंचालक डॉ. आनंद बड़ोनिया ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “जय किसान फसल ऋण माफी योजना के जोनल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ए़ आऱ अहिरवार, कार्यपालन यंत्री प्रदीप अष्टपुत्रे, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. ओ. पी. त्रिपाठी, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज़े एस़ चौहान, मंडी सचिव प्रदीप जाधव और महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सरोज वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।”

यादव ने चेतावनी दी है कि, अगर अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि, राज्य में ‘जय किसान फसल ऋण माफी’ योजना के तहत 15 जनवरी से आवेदन भरवाए जा रहे हैं और आवेदन भरने का अंतिम दिन ‘मंगलवार’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493