ब्रिटेन ने उत्तर कोरिया के राजदूत को तलब किया

इस संबंध में जारी बयान के मुताबिक, स्क्वायर ने ब्रिटेन में उत्तर कोरिया के राजदूत हयोन हाक बोंग को तलब कर परमाणु परीक्षण की कड़े शब्दों में आलोचना की।

स्वायर ने कहा, “यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है।”

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों ने बुधवार को उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व सुरक्षा तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने प्रथम हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का ऐलान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493